Short Answer Type

Advertisement

(क) निम्नलिखित शब्दों का समास-विग्रह करते हुए समास का नाम लिखिए: 


(i) तीसरी क़सम

(ii) दिन-रात

(ख) निम्नलिखित शब्दों को समस्त-पद बनाकर समास का नाम लिखिए:      

(i) मुख है जो चंद्र के समान

(ii) तीन राहों का समूह


(क) (i) तीसरी है जो कसम (कर्मधारय समास)

(ii) दिन और रात (द्वंद्व समास)

(ख) (i) मुखचंद्र (कर्मधारय समास)

(ii) तिहारा (द्विगु समास)

930 Views

Advertisement
निम्नलिखित वाक्यों को शुद्ध रुप में लिखिए:  

(​क) आप उससे क्या कहे हैं?

(ख) हमारे घर में उसका बात होता रहता है।

(ग) इस गलती की दुबारा पुनरावृति नहीं होनी चाहिए।

(घ) बच्चा लोग बहुत शोर कर रहा है। 
385 Views

निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

भारतमाता
ग्राम-वासिनी!
खेतों में फैला है श्यामल
धूल भरा मैला-सा अंचल
गंगा-यमुना में आँसू-जल
मिट्टी की प्रतिमा
उदासिनी!

दैन्य-जड़ित, अपलक नत चितवन,
अधरों में चिर नीरव रोदन,
युग-युग के तम से, विषण्ण मन,
वह अपने घर में
प्रवासिनी!

तीस कोटि सन्तान नग्न तन
अर्ध-क्षुधित, शोषित, निरस्त्र जन
मूढ़, असभ्य, अशिक्षित, निर्धन,
नत मस्तक; तरु-तल
निवासिनी!

(​क) भारतमाता को ग्राम-वासिनी क्यों कहा गया है?

(ख) काव्यांश में प्रवासिनी किसके लिए आया है और क्यों?

(ग) भारतमाता की संतान के बारे में कवि ने क्या कहा है?

(घ) काव्यांश का केंद्रीय भाव लिखिए। 
1913 Views

निर्देशानुसार वाक्य-रुपांतरण कीजिए:  

(​क) वह रोज़ व्यायाम करता है, इसलिए स्वस्थ रहता है। (सरल वाक्य में)
(ख) परिश्रमी व्यक्ति कभी ख़ाली नहीं बैठता। (मिश्र वाक्य में)
(ग) आज्ञाकारी श्याम माता-पिता की सेवा करता है। (संयुक्त वाक्य में) 
534 Views

निम्नलिखित मुहावरों का वाक्य-प्रयोग इस प्रकार कीजिए कि अर्थ स्पष्ट हो जाए:

बेराह चलना, अंधे के हाथ बटेर लगना 
498 Views

Advertisement

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिएः
असल में दोनों काल मिथ्या हैं। एक चला गया है, दूसरा आया नहीं है। हमारे सामने जो वर्तमान क्षण है, वही सत्य है। उसी में जीना चाहिए। चाय पीते-पीते उस दिन मेरे दिमाग़ से भूत और भविष्य दोनों काल उड़ गए थे। केवल वर्तमान क्षण सामने था। और वह अनंत काल जितना विस्तृ़त था।

(क) गद्यांश में किन दो कालों के बारे में बात की गई है और उनकी क्या विशेषता है?
(ख) लेखक ने किस काल को सत्य माना है और क्यों?
(ग) गद्यांश से लेखक क्या समझाना चाहता है? 

 

165 Views

(क) 'बिहारी के दोहे' के आधार पर लिखिए की माला जपने और तिलक लगाने से क्या होता है। ईश्वर किससे प्रसन्न रहते हैं?
(ख) 'मनुष्यता' कविता में कवि ने सबको एक होकर चलने की प्रेरणा क्यों दी है?
(ग) 'आत्मत्राण' कविता में कोई सहायता न मिलने पर कवि की क्या प्रार्थना है? 

435 Views

'शब्द' किसे कहते हैं? उदाहरण देकर समझाए।  

581 Views

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए?

(क) 'गिरगिट' कहानी में पुलिस और जनता के सम्बंधों को कैसे दिखाया गया है?

(ख) शुद्ध सोना और गिननी के सोने में क्या अंतर है?

(ग) काठगोदाम के पास भीड़ क्यों इकट्ठी हो गई थी?

 
1639 Views

Advertisement

वजीर अली कौन था? उसके चरित्र की क्या विशेषताएं हैं? अपने शब्दों में सोदाहरण स्पट कीजिए।

2703 Views