CBSE
Gujarat Board
Haryana Board
Class 10
Class 12
विक्रमादित्य उज्जैन के राजा थे | उनके राज्य में प्रजा सब प्रकार से सुखी थी | देश वैभव-सम्पन्न था | साहित्य और कला का अभूतपूर्व उत्कर्ष था | इस युग में एक से बढ़कर एक कवि, साहित्यकार, संगीतकार और वैज्ञानिक उत्पन्न हुए | संस्कृत भाषा की खूब उन्नति हुई| राजा विक्रमादित्य ने समय-समय पर सोने के सिक्के चलाए | विक्रम संवत भी उन्होने ही चलाया | इस प्रकार राजा विक्रमादित्य के शासन में देश की सभी क्षेत्रो में प्रगति हुई |