निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
'मनुष्यता' कविता के माध्यम से कवि क्या संदेश देना चाहता है?
'मनुष्यता' कविता के माध्यम से कवि यह संदेश देना चाहता है कि हमें अपना जीवन परोपकार में व्यतीत करना चाहिए। इस कविता में कवि ने दधीचि, करण, रंतिदेव और उशीनर क्षितिश का उदाहरण देकर मनुष्यता का सन्देश दिया हैं। सच्चा मनुष्य दूसरों की भलाई के काम को सर्वोपरि मानता है। हमें मनुष्य-मनुष्य के बीच कोई अंतर नहीं करना चाहिए। हमें उदार ह्रदय बनना चाहिए । हमें धन के मद में अंधा नहीं बनना चाहिए। मानवता वाद को अपनाना चाहिए। मृत्यु तो निश्चित है अतः ऐसा काम करके जाना चाहिए ताकि लोग हमारे कर्मो से हमें याद रखें। यह कविता मानवता का सन्देश देती है।
722 Views