स्टॉक और प्रवाह में भेद स्पष्ट कीजिए। निवल निवेश और पूँजी मेंकौन स्टॉक हैऔर कौन प्रवाह? हौज में पानी के प्रवाह से निवल निवेश और पूँजी की तुलना कीजिए।
स्टॉक और प्रवाह चर में भेद का आधार समयावधि (Period of Time) या समय बिंदु पर किए जाने वाला माप है।
प्रवाह: वे चर जो समय की एक निश्चित अवधि के संदर्भ में पाए जाते हैं, प्रवाह चर कहलाते हैं। समयावधि घंटे, दिन, सप्ताह, मास या वर्ष से अधिक हो सकती हैं। उदाहरण के लिए, राष्ट्रीय आय एक प्रवाह चर है क्योंकि यह 1 वर्ष में देश में उत्पादित अंतिम वस्तुओं और सेवाओं के शुभ प्रभाव को दर्शाता है। प्रवाह चर के अन्य उदाहरण है: आय, व्यय, बचत, ब्याज, आयात-निर्यात, मूल्यह्रास, माल-सूची में परिवर्तन आदि क्योंकि इन सभी चारों का संबंध एक निश्चित समय अवधि से होता है।
स्टॉक: वे चर जो समय के किसी निश्चित बिंदु (Point of Time) के संदर्भ में पाए जाते हैं, स्टॉक चर कहलाते हैं; जैस-दिन के 2 बजे, 31 मार्च, 2012, बुधवार आदि। उदहारण के लिए, राष्ट्रीय पूँजी स्टॉक चर है जो बताती है कि किसी समय बिंदु (जैसे 1 जनवरी, 2012) पर देश में पूँजी (मशीनें, औज़ार, इमारतें, सड़कें, पुल, कच्चे माल) का कितना स्टॉक हैं । स्टॉक चर के अन्य उदहारण हैं:-सम्पति, विदेशी ऋण, मूल सूची, खाद्यान्न भंडार आदि।
अंतर का आधार | स्टॉक | प्रवाह |
1. माप | स्टॉक एक समय बिंदु या निश्चित समय पर मापा जाने वाला चर है। | प्रवाह वह चर है जो एक निश्चित समयावधि पर मापा जाता है। |
2. समय-कल | स्टॉक का समय-काल नहीं होता है। | प्रवाह का समय-काल होता है। |
3. प्रकृति | स्टॉक की प्रकृति स्थाई (अचल) है। | प्रवाह की प्रकृति गत्यात्मक (चल) है। |
4. उदहारण | (i) सम्पत्ति (ii) दूरी (iii) टैंक में जल (iv) मुद्रा की मात्रा |
(i) आय (ii) गति (iii) नदी में जल (iv) मुद्रा का व्यय |
निवल निवेश प्रभाव है और पूँजी स्टॉक है क्योंकि निवल निवेश का संबंध एक समय-काल से है जबकि पूँजी एक निश्चित समय पर एक व्यक्ति की संपत्ति का भंडार बताती है। पूँजी एक हौज के समान है जबकि निवल निवेश उस हौज में बहता हुआ पानी है। बहते हुए पानी का संबंध समय-काल से है जबकि हौज में पानी का स्तर एक निश्चित समय पर मापा जाता है।