52 पत्तों को अच्छी प्रकार से फेंटी गई एक गड्डी में से एक पत्ता निकाला जाता है। निम्नलिखित को प्राप्त करने की प्रायिकता ज्ञात कीजिए-
(i) लाल रंग का बादशाह
(ii) एक फेस कार्ड अर्थात् तस्वीर वाला पत्ता
(iii) लाल रंग का तस्वीर वाला पत्ता
(iv) पान का गुलाम
(v) हुकुम का पत्ता
(vi) एक ईंट की बेगम
यहाँ पर,
ताश की गड्डी में पत्तों की कुल संख्या = 52
∴ सभी संभव परिणामों की संख्या = 52
(i) लाल रंग के बादशाहों की संख्या = 2 अनुकूल परिणामों की संख्या = 2
अत: P(लाल रंग का बादशाह) =
(ii) तस्वीर वाले पत्तों की संख्या = 12(बादशाह, बेगम, गुलाम) अनुकूल परिणामों की संख्या = 12
अत: P(एक फेस कार्ड अर्थात् तस्वीर वाला पत्ता ) =
(iii) लाल रंग के तस्वीर वाले पत्तों की संख्या = 6 अनुकूल परिणामों की संख्या = 6
अत: P(लाल रंग का तस्वीर वाला पत्ता) =
(iv) पान के गुलामों की संख्या = 1 अनुकूल परिणामों की संख्या = 1
अत: P(पान का गुलाम) =
(v) हुकुम के पत्तों की संख्या = 13 अनुकूल परिणामों की संख्या = 13
अत: P(हुकुम का पत्ता) =
(vi) ईंट की बेगमों की संख्या = 1 अनुकूल परिणामों की संख्या = 1
अत: P(एक ईंट की बेगम) =