यदि किसी शहर में 60% व्यक्ति क्रिकेट पसंद करते हैं, 30% फुटबाल पसंद करते हैं और शेष अन्य खेल पसंद करते हैं, तो ज्ञात कीजिए कि कितने प्रतिशत व्यक्ति अन्य खेल पसंद करते हैं? यदि कुल व्यक्ति 50 लाख हैं तो प्रत्येक प्रकार के खेल को पसंद करने वाले व्यक्तियों की यथार्थ संख्या ज्ञात कीजिए।
दिया है
जो व्यक्ति क्रिकेट पसंद करते हैं = 60%
जो व्यक्ति फुटबाल पसंद करते हैं = 30%
∴ जो व्यक्ति अन्य खेल पसंद करते हैं = (100 - 60 - 30)% = 10%
व्यक्तियों की कुल संख्या = 50,00,000
∴ क्रिकेट पसंद करने वाले व्यक्तियों की संख्या
= 30,00,000 = 30 लाख
फुटबॉल पसंद करने वाले व्यक्तियों की संख्या
= 15,00,000 = 15 लाख
और, अन्य खेल पसंद करने वाले व्यक्तियों की संख्या
= 5,00,000 = 5 लाख