नदी द्रोणी क्या है ?
वह क्षेत्र जहाँ से एक नदीं तंत्र या उसकी सहायक नदियों द्वारा जल प्रवाहित होता है उसे नदी द्रोणी कहते है। अपवाह शब्द एक क्षेत्र के नदी तंत्र का वर्णन करता है। कई छोटी- छोटी धाराएँ मिलकर एक मुख्य नदी का निर्माण करती है। मुख्य नदी में कई सहायक नदी और उपनदी मिलती है। अंत में नदियां समुंद्र में अपने पानी को प्रवाह करती है।