दबाव समूह और आंदोलन; राजनीतिक को किस प्रकार प्रभावित करते हैं? उदाहरणों सहित स्पष्ट कीजिए।
दबाव समूहों और आन्दोलनों का राजनीति का प्रभाव
(i) दबाव समूह और आंदोलन अपने लक्ष्य की प्राप्ति के जनता का समर्थन और सहानुभूति प्राप्त करने के लिए प्रयास करते हैं। इसके लिए सूचना अभियान चलाना, बैठक आयोजित करना, अर्जी दायर करना आदि जैसे तरीकों का सहारा लेते हैं।
अधिकतर समूह मिडिया को प्रभावित करते हैं।
(ii) ऐसे समूह प्रायः हड़ताल अथवा सरकारी कामकाज में बाधा पहुँचाने जैसे उपायों का सहारा लेते हैं।
(iii) कभी कभी आंदोलन राजनीतिक दल का रूप अपना लेते हैं।
(iv) ऐसे समूहों के अधिकतर नेता राजनीति दलों के सक्रिय नेता होते हैं। ऐसे नेता राजनीति को प्रभावित करते हैं।
(v) दबाव समूह अथवा आंदोलनकारी समूह के कुछ व्यक्ति सरकार को सलाह देने वाली समितियों और आधिकारिक निकायों में भाग लेते हैं।
वियतनाम में साम्राज्यवाद विरोधी भावनाओं को जाग्रत करने में 'होआ-हाओ' आंदोलन की भूमिका का विश्लेषण कीजिए।
(i)होआ-होआ आंदोलन के संस्थापक जादू टोना और गरीबों की मदद किया करते थे।
(ii) यह आंदोलन उन्नीसवीं सदी के फ्रांसीसी विरोधी आन्दोलनों में उपजे विचारों से प्रेरित था।
(iii) वह व्यर्थ खर्चों के खिलाफ थे। इस सन्दर्भ में व्यापक रूप से लोगों से अनुरोध किया।
(iv) वह बालिका बधुओं की खरीद फरोक्त शराब व अफीम के प्रखर विरोधी थे।
(v) राजनीतिक दलों ऐसे आन्दोलनों से जुड़े जनसमर्थन का फायदा उठाने की तो कोशिश करते थे, लेकिन उनकी गतिविधियों से बेचैन भी रहते थे।
(vi) साम्रज्यवादी भावनाओं को झकझोरने में ऐसे आन्दोलनों के योगदान को कम करके नहीं आंका जा सकता।
(vii) ऐसे समूहों पर नियंत्रण और अपना अनुशासन कायम करने में काफी परेशानी महसूस होती थी; न ही वे उनके रीतिरिवाजों और व्यवहारों का समर्थन कर पाते थे।
सन 1815 में 'वियना सम्मेलन' की मेजबानी किसने की? 'वियना संधि' के द्वारा किए गये प्रमुख परिवर्तनों का विश्लेषण कीजिए।
सन 1815 में 'वियना सम्मेलन' की मेजबानी डयूक मैटरनिख ने की।
'वियना संधि' के द्वारा किए गये प्रमुख परिवर्तनों का विश्लेषण -
(i) बूर्वो वंश को सत्ता में बहाल किया गया जो फ्रांसीसी क्रांति के दौरान हटाए गए।
(ii) फ्रांस की सीमा पर कई राज्य कायम कर दिए, ताकि फ्रांस भविष्य में विस्तार न कर सके।
(iii) फ्रांस ने उन इलाकों को खो दिया जिन पर कब्ज़ा उसने नेपोलियन के अधीन किया गया।
(iv) नीदरलैण्ड्स का राज्य स्थापित किया गया, जिसमें बेल्जियम शामिल था।
(v) पूर्व में रूस का भाग सौंपा गया।
राजनीती पर दबाव समूहों और आन्दोलनों का प्रभाव -
(i) दबाव समूह और आंदोलन अपने लक्ष्य तथा गतिविधियों के लिए जनता का समर्थन और सहानुभूति प्राप्त करने की कोशिश करते हैं ल
(ii) इसके लिए सूचना अभियान चलाना, बैठक आयोजित करना तथा अर्जी दायर करने जैसे तरीकों का सहारा लेते हैं।
(iii) दबाव समूह मीडिया उनके मामलों पर अधिक ध्यान दें।
(iv) ऐसे समूह हड़ताल जैसी गतिविधियों का आयोजन करते हैं।
(v) मजदूर संगठन, कर्मचारी संघ तथा अधिकतर आंदोलनकारी समूह उनकी मांगों को मानने के लिए सरकार को बाध्य करते हैं।
(vi) व्यवसाय समूह प्रायः पेशेवर 'लॉबिस्ट' नियुक्त करते हैं।
(vii) कुछ दबाव समूह राजनीतिक दलों द्वारा ही बनाए गए होते हैं और उनका नेतृत्व राजनीतिक दल ही करते हैं।