संसदीय कार&
zigya tab

निम्नलिखित को सुमेलित करें

A. भारतीय विदेश सेवा (i) जिसमें बहाली हो उसी प्रदेश में काम करती है। 
B. प्रादेशिक लोक सेवा (ii) केंद्रीय सरकार के दफ्तरों में काम करती है जो या तो देश की राजधानी में होते हैं या देश में कहीं और।
C. अखिल भारतीय सेवाएँ (iii) जिस प्रदेश में भेजा जाए उसमें काम करती है, इसमें प्रति नियुक्ति पर केंद्र में भी भेजा जा सकता है।
D. केंद्रीय सेवाएँ (iv) भारत के लिए विदेशों में कार्यरत।

A.

भारतीय विदेश सेवा

(i)

भारत के लिए विदेशों में कार्यरत।

B.

प्रादेशिक लोक सेवा

(ii)

जिसमें बहाली हो उसी प्रदेश में काम करती है। 

C.

अखिल भारतीय सेवाएँ

(iii)

जिस प्रदेश में भेजा जाए उसमें काम करती है, इसमें प्रति नियुक्ति पर केंद्र में भी भेजा जा सकता है।

D.

केंद्रीय सेवाएँ

(iv)

केंद्रीय सरकार के दफ्तरों में काम करती है जो या तो देश की राजधानी में होते हैं या देश में कहीं और।


उस मंत्रालय की पहचान करें जिसने निम्नलिखित समाचार को जारी किया होगा। यह मंत्रालय प्रदेश की सरकार का है या केंद्र सरकार का और क्यों?
एक सरकारी आदेश के अनुसार सन् 2004-05 में तमिलनाडु पाठ्यपुस्तक निगम कक्षा 7, 10 और 11 की नई पुस्तकें जारी करेगा।


यह तमिल-नाडु राज्य सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी किया गया समाचार है, क्योंकि शिक्षा का विषय राज्य सूचि के अंतर्गत आता है ।


प्रधानमंत्री की नियुक्ति करने में राष्ट्रपति:

  • लोकसभा के सबसे बड़े दल के नेता को चुनता है।

  • लोकसभा में बहुमत अर्जित करने वाले गठ-बंधन के दलों में सबसे बड़े दल के नेता को चुनता है।

  • राज्यसभा के सबसे बड़े दल के नेता को चुनता है।

  • गठबंधन अथवा उस दल के नेता को चुनाता है जिसे लोकसभा के बहुमत का समर्थन प्राप्त हो।


D.

गठबंधन अथवा उस दल के नेता को चुनाता है जिसे लोकसभा के बहुमत का समर्थन प्राप्त हो।


उस मंत्रालय की पहचान करें जिसने निम्नलिखित समाचार को जारी किया होगा। यह मंत्रालय प्रदेश की सरकार का है या केंद्र सरकार का और क्यों ?

भीड़ भरे तिरूवन्नर-चेन्नई खंड में लौह-अयस्क निर्यातकों की सुविधा के लिए एक नई रेल लूप लाइन बिछाई जाएगी। नई लाइन लगभग 80 कि.मी. की होगी। यह लाइन पुट्टुर से शुरु होगी और बंदरगाह के निकट अतिपट्टू तक जाएगी।


यह समाचार, रेलवे मंत्रालय द्वारा जारी किया गया है, जो केंद्र के विषय अंतर्गत आता है। इसके अलावा यह निर्यात से भी जुड़ा है, जिस कारण यह विषय भी केंद्र सरकार के अधीन है।


Advertisement

संसदीय कार्यपालिका का अर्थ होता है:

  • जहाँ संसद हो वहाँ कार्यपालिका का होना

  • संसद द्वारा निर्वाचित कार्यपालिका

  • जहाँ संसद कार्यपालिका के रूप में काम करती है

  • ऐसी कार्यपालिका जो संसद के बहुमत के समर्थन पर निर्भर हो


D.

ऐसी कार्यपालिका जो संसद के बहुमत के समर्थन पर निर्भर हो


Advertisement
Advertisement