अंधकार की गुहा सरीखी ‘उन
zigya tab
Advertisement

अंधकार की गुहा सरीखी
‘उन आँखों से’ डरता है मन।

(क) आमतौर पर हमें डर किन बातों से लगता है?

(ख) उन आँखों से किसकी ओर संकेत किया गया है?

(ग) कवि को ‘उन आँखों से’ डर क्यों लगता है?

(घ) डरते हुए भी कवि ने उस किसान की आँखों की पीड़ा का वर्णन क्यों किया है?

(ड) यदि कवि इन आँखों से नहीं डरता, क्या तब भी वह कविता लिखता?


(क) आम तौर पर हमें अंधकार से डर लगता है। भयावह बातें भी हमें डराती हैं।

(ख) ‘उन आँखों से’ किसान की आँखों की ओर संकेत किया गया है।

(ग) कवि को उन आँखों से डर इसलिए लगता है क्योंकि उनमें असीम वेदना भरी हुई है।

(घ) डरते हुए भी कवि ने उस किसान की आँखों की पीड़ा का वर्णन इसलिए किया है ताकि अन्य लोग भी उसकी यथार्थ स्थिति से परिचित हो सकें।

(ड) यदि कवि इन आँखों से नहीं डरता तो वह कविता भी नहीं लिख पाता, क्योंकि कविता लिखने के लिए मन में भावों का उठना आवश्यक है।

1151 Views

Advertisement

संदर्भ सहित आशय स्पष्ट करें -
घर में विधवा रही पतोहू
लछमी थी, यद्यपि पति घातिन,


संदर्भ-पंत जी की कविता ‘वे आँखें’ से अवतरित इन पंक्तियों में कवि ने किसान के दुर्भाग्य की कथा को बताया है। उसके पुत्र को जमींदारों के कारकुनों ने पीट पीटकर मार डाला था। इसका आरोप उसकी पुत्रवधू पर मढ़ दिया गया। मलय-किसान की पुत्रवधू विधवा हो गई। वह घर में रह रही थी। वह तो लक्ष्मी के समान थी, पर उस पर पति को मारने का आरोप जड़ दिया गया था। यह जमींदार और पुलिस की मिलीभगत का षड्यंत्र था।

265 Views

‘पिछले सुख की स्मृति आँखों में क्षण भर रक चमक है लाती’ में किसान के किन पिछले सुखों की ओर संकेत किया गया है?

किसान के पिछले सुरस ये हो सकते हैं-

(1) उसका घर भरा-पूरा था’ उसमें पत्नी, पुत्र, पुत्रवधू सभी थे।

(2) उसके खेत में भरपूर फसल लहलहाती थी।

(3) उसके पास बैलों की जोड़ी थी।

(4) उसके पास दुधारू गाय थी।

(5) इन सब चीजों से उसे सुख मिल रहा था।

326 Views

कविता में किसान की पीड़ा के लिए कीन्हें जिम्मेदार बताया गया है?


कविता में किसान की पीड़ा के लिए निन्नलिखित व्यक्तियों कं। जिम्मेदार बताया गया है-

- शासक वर्ग

- जमींदार और उसके कारिंदे

- महाजन

436 Views

संदर्भ सहित आशय स्पष्ट करें -
उजरी उसके सिवा किसे कब
पास दुहाने आने देती?


संदर्भ-किसान के पास एक गाय थी। जिसका नाम उजरी था। महाजन ने अगना ब्याज वसूलने कै लिए उसकी गाय को भी बिकवा दिया।

आशय-किसान की गाय का उसके साथ बड़ा लगाव था। उसको दुहने का काम केवल किसान ही करता था। वह अन्य किसी को अपने पास नहीं फटकने देती थी।

347 Views

Advertisement