क्या अन्य जंतुओं में भी �
zigya tab

किशोरावस्था को परिभाषित कीजिए।


जीवन काल की वह अवधि जब शरीर में ऐसे परिवर्तन होते है जिसके परिणामस्वरूप जनन परिपक़्वता आती है, उसे किशोरावस्था कहते हैं। यह अवस्था 11 वर्ष की आयु से आरम्भ होती है और 18 या 19 वर्ष की आयु तक रहती है। इस अवधि को टीनेज कहा जाता है और किशोरों को 'टीनेजर्स' कहा जाता है। किशोरावस्था के समय मनुष्य में अनेक परिवर्तन आते है। लड़कियों में किशोरावस्था लड़कों की अपेक्षा एक-दो साल जल्दी आ जाती हैl

722 Views

यदि व्यक्ति के आहार में पर्याप्त आयोडीन न हो तो क्या उन्हें थायरॉक्सिन की कमी के कारण 'गॉयटर' हो जाएगा?


हाँ। इसलिए हमें सदैव आयोडीन युक्त नमक का ही प्रयोग करना चाहिए।

102 Views

Advertisement

क्या अन्य जंतुओं में भी हार्मोन स्त्रावित होते हैं? क्या जनन प्रक्रिया में उनका कोई योगदान है?


हाँ, अन्य जंतुओं में भी हार्मोन स्त्रावित होते हैं। उदाहरण- कीटों के कायांतरण का नियंत्रण कीट हार्मोन द्वारा होता है। मेंढ़क में थाइरॉइड द्वारा स्त्रावित हार्मोन थाइरॉक्सिन इसका नियमन करता है। थाइरॉक्सिन के उत्पादन के लिए जल में आयोडीन आवश्यक है। यदि जल में पर्याप्त आयोडीन नहीं है तो टैडपोल वयस्क मेंढ़क में परिवर्धित नहीं हो सकते।

293 Views

Advertisement

स्त्रियों में जनन-काल की अवधि क्या है?


स्त्रियों में जनन-काल की अवधि रजोदर्शन से प्रारंभ (10-12 वर्ष) से लेकर रजोनिवृत्त (40-50 वर्ष) तक होती है।

239 Views

शरीर में होने वाले परिवर्तनों के लिए उत्तरदायी अंत:स्रावित ग्रंथिओं द्वारा स्रावित पदार्थ का क्या नाम है?


हार्मोन।

699 Views

Advertisement