निम्नलिखित में से किस क्
zigya tab
Advertisement

निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में प्रवास, आबादी की संख्या, वितरण और संरचना में परिवर्तन लाता है

  • प्रस्थान करने वाले क्षेत्र में

  • आगमन करने वाले क्षेत्र में

  • प्रस्थान एवं आगमन दोनों क्षेत्रों में

  • प्रस्थान एवं आगमन दोनों क्षेत्रों में


C.

प्रस्थान एवं आगमन दोनों क्षेत्रों में

942 Views

Advertisement

जनसंख्या में बच्चों का एक बहुत बड़ा अनुपात निम्नलिखित में से किसका परिणाम है

  • उच्च जन्मदर

  • उच्च मृत्यु दर

  • उच्च जीवन दर

  • उच्च जीवन दर


A.

उच्च जन्मदर

526 Views

निम्नलिखित में से कौन-सा जनसंख्या वृद्धि का परिणाम दर्शाता है

  • एक क्षेत्र की कुल जनसंख्या

  • प्रत्येक वर्ष लोगों की संख्या में होने वाली वृद्धि

  • जनसंख्या वृद्धि दर

  • जनसंख्या वृद्धि दर


B.

प्रत्येक वर्ष लोगों की संख्या में होने वाली वृद्धि

522 Views

जनसंख्या वृद्धि के महत्वपूर्ण घटकों की व्याख्या करें।


जनसंख्या वृद्धि के महत्वपूर्ण घटक निम्नलिखित है-

(i) जन्म दर- यह वृद्धि का एक प्रमुख घटक है एक वर्ष में प्रति हजार व्यक्तियों में जितने जीवित बच्चों का जन्म होता है। उसे 'जन्म दर' कहते हैं भारत में हमेशा जन्म दर मृत्यु दर से अधिक रही है।

(ii) मृत्यु दर- एक वर्ष में प्रति हजार व्यक्तियों में मरने वालों की संख्या को 'मृत्यु दर' कहते हैं। मृत्यु दर में तेज गिरावट भारत की जनसंख्या में वृद्धि का एक प्रमुख कारण है।

(iii) प्रवजन- प्रवजन जनसंख्या परिवर्तन का एक प्रमुख घटक है लोगों का एक क्षेत्र से दूसरी क्षेत्र में चले जाने को प्रवजन कहते हैं। यह केवल जनसंख्या के आकार को प्रभावित नहीं करता बल्कि उम्र एवं लिंग के दृष्टिकोण से ग्रामीण और नगरीय जनसंख्या की संरचना को प्रभावित करता है।

1632 Views

1981 से भारत में जनसंख्या वृद्धि दर क्यों घट रही है?


1981 से भारत में जनसंख्या वृद्धि दर निम्नलिखित कारणों से घट रही है-

(i) जन्म दर नियंत्रण,

(ii) साक्षरता,

(iii) परिवार नियोजन।

 
574 Views

Advertisement