पेट्रोलियम के महत्ता को

'आनंदमठ' उपन्यास के लेखक का नाम लिखिए। 


'आनंदमठ' उपन्यास के लेखक का नाम 'बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय' है।

1315 Views

किसी देश की आर्थिक उन्नति विनिर्माण उद्योगों के विकास से मापी जाती है। तर्कों सहित इस कथन की पुष्टि कीजिए।

आर्थिक विकास में विनिर्माण उद्योगों की भूमिका :-
(i) विनिर्माण क्षेत्रक अर्थिक विकास की रीढ़ समझे जाते हैं।
(ii) सर्वतोन्मुखी विकास, उद्योगों पर निर्भर है।
(iii) विनिर्माण उद्योग कृषि के आधुनिकीकरण में सहायक है।
(iv) विनिर्माण उद्योग रोजगार उपलब्ध कराकर कृषि पर हमारी निर्भरता को कम करते हैं।
(v) देश में औद्योगिक विकास बेरोजगारी तथा गरीबी उन्मूलन की एक आवश्यक शर्त है।
(vi) जनजातीय तथा पिछड़े क्षेत्रों में उद्योगों की स्थापना का उद्देश्य क्षेत्रीय असमानताओं को कम करना था।
(vii) इससे अपेक्षित मुद्रा की प्राप्ति होती है।
(xi) भारत की सम्पन्नता विविध व शीघ्र औद्योगिक विकास में निहित है।

82 Views

Advertisement

पेट्रोलियम के महत्ता को उजागर कीजिए। भारत में पेट्रोलियम की उपस्थिति की व्याख्या कीजिए।


पेट्रोलियम की महत्ता:-
(i) भारत में पेट्रोलियम ऊर्जा का प्रमुख स्त्रोत है।
(ii) यह ताप व प्रकाश के लिए ईंधन प्रदान करता है।
(iii) मशीनों के लिए स्नेहक उपलब्ध करता है।
(iv) अनेक विनिर्माण उद्योगों को कच्चा माल प्रदान करता है।
(v) तेल शोधन शालएं, शंश्लेषित वस्त्र, उर्बरक तथा रसायन उद्योगों में एक नोडीय बिंदु का काम करती हैं।
पेट्रोलियम की उपस्थिति :-
(i) भारत में अधिकांश पेट्रोलियम की उपस्थिति शैल संरचनाओं के अपनति व भ्रंश ट्रैप में पाई जाती है।
(ii) वलन, अपनीति और गुम्बदों वाले प्रदेशों में यह वहॉं पाया जाता है, जहॉं उध्दवलय के शीर्ष में तेल ट्रैप हुआ होता है।
(iii) पेट्रोलियम सरंघ्र और असरंघ्र चट्टानों के बीच भ्रंश ट्रैप में पाया जाता है।

65 Views

Advertisement

कृषि तथा उद्योगों की पारस्परिक निर्भरता को उदाहरणों द्वारा स्पष्ट कीजिए। 


कृषि और उद्योगों की पारस्परिक निर्भरता -
(i) कृषि आधारित उद्योगों ने कृषि पैदावार बढ़ाने में प्रोत्साहन प्रदान किया है।
(ii) उद्योग कच्चे माल के लिए कृषि पर निर्भर है।
(iii) उद्योगों द्वारा निर्मित उत्पाद जैसे सिंचाई के लिए पंप, उर्वरक, कीटनाशक दवाएं, प्लास्टिक पाइप, मशीनें व कृषि औजार आदि पर किसान निर्भर हैं।
(iv) विनिर्माण उद्योग के विकास तथा स्पर्धा से न केवल कृषि उत्पादन को बढ़ावा मिला है अपितु उत्पादन प्रक्रिया भी सक्षम हुई है।

513 Views

यदि आप किसी सरकारी विभाग के कार्य-कलापों की सूचना प्राप्त करना चाहता है, तब आप किस अधिकार का प्रयोग करेंगे?


जब हम सरकारी विभाग के कार्य-कलापों की सूचना प्राप्त करना चाहता है, तब हम आर0टी0आई0एक्ट (सूचना पाने का अधिकार) अधिकार का प्रयोग करेंगे।

175 Views

Advertisement