निम्नलिखित प्रश्‍नों क�
zigya tab
Advertisement

निम्नलिखित प्रश्‍नों के उत्तर दीजिए-
उद्योग शब्द से क्या तात्पर्य है?


उद्योग का संबंध आर्थिक गतिविधियों से है जो कि वस्तुओं के उत्पादन, खनिजों के निष्कर्षण तथा सेवाओं की व्यवस्था से संबंधित है।

2802 Views

Advertisement

निम्नलिखित प्रश्‍नों के उत्तर दीजिए-
वे कौन से मुख्य तथ्य है जो उद्योग की अवस्थिति को प्रभावित करती है?


निम्नलिखित मुख्य तथ्य है जो उद्योग की अवस्थिति को प्रभावित करती है-

(i) पानी, (ii) बिजली, (iii) भूमि, (iii) श्रम, (iv) पूंजी, (v) शक्ति, (vi) परिवहन, (vii)बाज़ार।

962 Views

निम्नलिखित प्रश्‍नों के उत्तर दीजिए-

कौन-सा उद्योग प्रायः आधुनिक उद्योग का मेरुदंड कहा जाता है और क्यों ?


इस्पात उद्योग को आधुनिक उद्योग का मेरुदंड कहा जाता है क्योंकि लगभग वे सभी वस्तुएं जिनका हम लोग प्रयोग करते हैं। या तो लोहा या इस्तपात से बने हैं अथवा इन धातुओं से निर्मित और औजारों और मशीनों से बनी है।

1601 Views

निम्नलिखित प्रश्‍नों के उत्तर दीजिए-
कपास उद्योग मुंबई में तेजी से क्यों विकसित हुआ है?


कपास उद्योग के मुंबई में तेजी से विकसित होने के निम्नलिखित कारण है-

(i) कोष्ण आर्द्र जलवायु

(ii) मशीन आयात के लिए पतन

(iii) कच्चे माल की उपलब्धता

(iv) दक्ष श्रमिक।

1254 Views

निम्नलिखित प्रश्‍नों के उत्तर दीजिए-

बेंगलुरु और कैलिफ़ोर्निया में सूचना प्रोद्योगिकी उद्योग के बीच क्या समानता है?


बेंगलुरु और कैलिफ़ोर्निया में सूचना प्रद्योगिकी उद्योग के बीच निम्नलिखित समानताएँ है-

(i) दोनों जगहों पर अधिक संख्या में सूचना प्रौद्योगिकी महाविद्यालय और शैक्षिक संस्थान है।

(ii) दोनों ही जगहों पर आकर्षक व स्वच्छ पर्यावरण मौजूद है।

(iii) दोनों जगह परिवहन की सुविधा उपलब्ध है।

(iv) दोनों जगहों पर दक्ष व अनुभवी कार्य बल उपलब्ध है।

954 Views

Advertisement