भारतीय संव&

भारत के संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण वर्ष कौन-कौन से थे?


  1. 1928 में मोतीलाल नेहरू एवम् 8 महत्वपूर्ण अन्य कांग्रेसी नेताओं ने भारत के लिए एक संविधान का निर्माण किया गया।
  2. 1931 में कांग्रेस के कराची अधिवेशन में भारत के संविधान की आवश्यकताओं पर विचार किया गया।
  3. भारत के 1935 के अधिनियम के द्वारा भारतीय संविधान से कई तथ्य लिए गए।
  4. 1937 के बाद पूरे ब्रिटिश शासन वाले भारत में प्रादेशिक असेंबलियों के लिए चुनाव कराए गए थे।

'संविधान' से आप क्या समझते हैं?


  1. यह एक लिखित दस्तावेज है।
  2. यह नियमों, कानून एवं प्रावधान का संग्रह है।
  3. यह सबसे बड़ा कानून है जो लोगों को आपसी संबंध तथा लोगों के सरकार के साथ संबंध को स्पष्ट करता है।
  4. यह बताता है कि सरकार का गठन कैसे होगा तथा सरकार कैसे कार्य करेगी।

भारत के संविधान के निर्माण में संविधान सभा ने कैसे कार्य किया?


संविधान सभा ने एक व्यवस्थित, खुले एवं वैचारिक दृष्टिकोण से कार्य किया:

  1. सबसे पहले कुछ मौलिक सिद्धान्त बनाकर उस पर सबकी सहमति बनाई गई।
  2. इसके बाद प्रारूप समिति ने संविधान का प्रारूप तैयार किया।
  3. कई चरण में बैठकें, विचार-विमर्श किए गए तथा लगभग 2000 से ज्यादा संशोधन किए गए।
  4. तीन वर्षों में कुल 114 दिनों की गंभीर चर्चा हुई। सभा में पेश हर प्रस्ताव, हर शब्द और वह कही गई हर बात को रिकॉर्ड किया गया और संभाला गया।


अफ्रीका में लोकतंत्र की स्थापना के बाद काले नेताओं ने अपने-समर्थकों से क्या अपील की?


  1. लोकतंत्र की स्थापना के बाद काले लोगों ने अपने-समर्थकों से शांति की अपील की।
  2. उनसे गोरे लोगों को माफ़ करने को कहा।
  3. अफ्रीका में शांति, समानता, न्याय, मानव-अधिकारों पर आधारित शासन की अपील की।

Advertisement

भारतीय संविधान बहुत ही कठोर एवं बहुत ही लचीला है। व्याख्या करें?


  1. भारतीय संविधान न तो पूर्ण रूप से कठोर न ही पूर्ण रूप से लचीला संविधान है। यह आंशिक कठोर एवं आंशिक लचीला है।
  2. यह ब्रिटिश संविधान की तरह न तो बहुत लचीला है, न ही अमेरिकी संविधान की तरह बहुत कठोर।
  3. संविधान के कुछ अनुच्छेद को संसद के सामान्य बहुमत से बदला जा सकता है, जैसे राज्य का नाम, राज्य की सीमा का निर्धारण, नागरिकों से संबंधी तथ्य।
  4. संविधान के कुछ अनुच्छेदों को संसद के 2/3 बहुमत से परिवर्तित किया जा सकता है। जैसे- भारत के राष्ट्रपति का चुनाव।
  5. संविधान के कुछ अनुच्छेदों को संसद के दोनों सदनों के बहुमत से तथा राज्यों के विधान मंडल के बहुमत से परिवर्तित किया जा सकता है।

Advertisement
Advertisement