क्रियाकलाप- जिस समाज मे�
zigya tab
Advertisement

क्रियाकलाप- 
जिस समाज में '15 वर्ष से कम आयु के बहुत से लोग' हैं और '15 वर्ष से कम आयु के बहुत कम लोग' हैं उस समाज की विशेषताओं का वर्णन करो-
संकेत: विद्यालय की आवश्यकता, पेंशन स्कीम, शिक्षक, खिलौने, पहिएदार कुर्सी, श्रम आपूर्ति, अस्पताल।

 


विद्यालय की आवश्यकता, पेंशन स्कीम, शिक्षक, खिलौने, पहिएदार कुर्सी, श्रम आपूर्ति, अस्पताल।
'15 वर्ष से कम आयु के बहुत से लोगों' वाला समाज 
(i) बच्चों की संख्या बहुत अधिक होती है।
(ii) उनकी शिक्षा हेतु अधिक स्कूलों की आवश्यकता होती है।
(iii) उन वस्तुओं की मांग अधिक होती है जो स्कूल में प्रयुक्त होती हैं, जैसे- श्यामपट्ट, चॉक,बेंच आदि।
(iv) स्टेशनरी की मांग अधिक होती है जैसे - पेन, पेंसिल ,रबर, कॉपी, किताबें आदि।
(v) बच्चों के खेलने के लिए पार्कों की आवश्यकता होती है।
(vi) अधिक शिक्षकों की आवश्यकता होती है।
(vii) खिलौने उद्योग को विकसित करने की आवश्यकता होती है।
(viii) कुशल, उत्साही, आशावादी और सकारात्मक दृष्टि जैसे युवा जन्म किस राष्ट्र के भविष्य होते हैं।

'15 वर्ष से कम आयु के बहुत कम लोगों' वाला समाज
(i) समाज में बुजुर्गों की संख्या अधिक होगी।
(ii) सरकार को वृद्धाश्रम एवं वृद्धों के निवास हेतु घरों को बनाने में अधिक पैसा लगाना होगा।
(iii) वृद्धों के स्वास्थ्य हेतु अधिक अस्पताल, डॉक्टर, नर्स, मेडिकल यंत्रों की आवश्यकता होगी।
(iv) वृद्धों के लिए सरकार को पेंशन स्कीमें चालू करनी होगीं जिनसे उनकी आवश्यक जरूरतें पूरी हो सकें।

133 Views

Advertisement

लोगों को एक संसाधन क्यों समझा जाता है?


लोगों को संसाधन इसलिए समझा जाता है क्योंकि वह अपनी आवश्यकताओं और योग्यताओं के माधयम से प्रकृति में उपलब्ध वस्तुओं को संसाधन में बदलते हैं।

2641 Views

विश्‍व में जनसंख्या के असमान वितरण के क्या कारण हैं?


जनसंख्या के असमान वितरण के निम्नलिखित कारण है-

(i) लोग विषम जलवायु की अपेक्षा सम जलवायु प्रदेश में रहना पसंद करते हैं।

(ii) लोग मैदानी भागों में रहना अधिक पसंद करते हैं क्योंकि मैदानी भाग खेती, विनिर्माण और सेवा क्रियाओं के लिए उपयुक्त होते हैं।

(iii) उपजाऊ मृदाएँ कृषि के लिए उपयुक्त भूमि प्रदान करती है।

(iv)लोग उन क्षेत्रों में रहना अधिक पसंद करते हैं जहाँ जल आसानी से उपलब्ध हो।

(vi) खनिज निक्षेपों वाले क्षेत्र जनसंख्या को आकर्षित करते हैं आर्थिक, संस्कृति और सामाजिक कारक भी जनसंख्या के वितरण को प्रभावित करते हैं।
1448 Views

विश्‍व की जनसंख्या अत्यंत तीव्रता से बढ़ गई है क्यों?


विश्‍व की जनसंख्या निम्नलिखित कारणों से अत्यंत तीव्रता से बढ़ गई है-

(i) मृत्यु दर की कमी,

(ii) प्राकृतिक वृद्धि दर,

(iii) स्वास्थ्य सेवाओं में तेज़ी से बढ़ोतरी,

(iv) खाद्य आपूर्ति,

(v) प्रवास।
1021 Views

जनसंख्या परिवर्तन को प्रभावित करने वाले किन्हीं दो कारकों की भूमिका का वर्णन कीजिए।


(i) जन्म दर-प्रति 1000 व्यक्तियों पर जीवित जन्मों की संख्या में मापा जाता है।

(ii) मृत्यु दर-प्रति 1000 व्यक्तियों पर मृतकों की संख्या में मापा जाता है जन्म और मृत्यु जनसंख्या परिवर्तन के प्राकृतिक कारण है।
4357 Views

Advertisement