जीविका संक&
Advertisement

जीविका संकट क्या है? प्राचीन राजतंत्र के दौरान फ्रांस में क्यो पायी गई ?


  1. फ्रांस की जनसंख्या सन् 1715 मे 2.3 करोड़ थी जो सन् 1789 मे बढ़कर 2.8 करोड़ हो गई।
  2. अनाज उत्पादन की तुलना में उसकी मांग काफी तेजी से बढ़ी।
  3. अधिकांश लोगों के मुख्य खाध-पावरोटी की कीमत में तेजी से वृद्धि हुई।
  4. अधिकतर कामगार कारखानों में मजदूरी करते थे और उनकी मजदूरी मालिक तय करते थे और मजदूरी महंगाई की दर से नही बढ़ रही थी फलस्वरूप अमीर-गरीब की खाई चौड़ी होती गई।

Advertisement

संवैधानिक राजतंत्र के नयी राजनीतिक प्रणाली फ्रांस में कैसे काम किया? वर्णन करे।


  1. सन् 1791 के संविधान ने कानून बनाने का अधिकार नैशनल असेंबली को सौंप दिया जो अप्रत्यक्ष रूप से चुनी जाती थी।
  2. नागरिक एक निर्वाचक समूह का चुनाव करते थे जो पुन: असेंबली के सदस्यों को चुनते थे सभी नागरिक को मतदान का अधिकार नहीं था।
  3. 25 वर्ष से अधिक उम्र वाले केवल ऐसे पुरुषों को ही सक्रिय नागरिक का दर्जा दिया गया था, जो कम से कम तीन दिन की मजदूरी केबराबर कर चुकाते थे।
  4. शेष पुरुषों और महिलाओं को निष्क्रिय नागरिक के रूप में वर्गीकृत किया गया था।
  5. निर्वाचक की योग्यता प्राप्त करने तथा असेंबली का सदस्य होने के लिए लोगो का करदाताओं की उच्चतम श्रेणी में होना जरूरी था।

एस्टेट जनरल में वोट की प्रणाली क्या थी? तृतीय एस्टेट के लोग क्या परिवर्तन लाना चाहते थे ?


  1. एस्टेट जेनरल के नियमों के अनुसार प्रत्येक वर्ग को एक मत देने का अधिकार था।
  2. तीसरे वर्ग के प्रतिनिधियों ने माँग रखी कि, अबकी बार पूरी सभा द्वारा मतदान कराया जाना चाहिए जिसमे प्रत्येक सदस्य को एक वोट देने का अधिकार होगा।
  3. यह एक लोकतान्त्रिक सिद्धांत था जिसे मिसाल के तौर पर रूसो ने अपनी पुरतक ''द सोशल कॉन्ट्रैक्ट'' मे प्रस्तुत किया था।

नैसर्गिक एवं अहरणीय अधिकार क्या था?


  1. संविधान '' पुरूष एवं नागरिक अधिकार घोषणापत्र'' के साथ शुरू हुआ था।
  2. जीवन के अधिकार, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार और कानूनी बराबरी के अधिकार को नैसर्गिक एवं अहरणीय अधिकार के रूप में स्थापित किया गया अर्थात् ये अधिकार प्रत्येक व्यक्ति को जन्मना प्राप्त थे और इन अधिकारों को छीना नही जा सकता।
  3. राज्य का यह कर्त्तव्य माना गया कि वह प्रत्येक नागरिक के नैसर्गिक अधिकारों की रक्षा करे।

उन घटनाओं का वर्णन करें जो बास्तील के आक्रमण के लिए उत्तरदायी थे।


  1. जिस वक्त नैशनल असेंबली सविधान का प्रारूप तैयार करने में व्यस्त थी, पूरा फ्रांस आंदोलित हो रहा था।
  2. कड़ाके की ठंड के कारण फसल मारी गई और पावरोटी की कीमतें आसमान छू रही थी । बेकरी मालिक स्थिति का फायदा उठाते हुए जमाखोरी मे जुटे थे।
  3. बेकरी की दुकानों पर घंटों के इंतज़ार के बाद गुस्साई औरतों की भीड़ ने दुकान पर धावा बोल दिया।
  4. ठीक उसी समय सम्राट ने सेना को पेरिस में प्रवेश का आदेश दे दिया । 14 जुलाई को बास्तील पर धावा बोलकर उसे नेस्तनाबूद कर दिया।

Advertisement