लेखक की चिट्‌ठियाँ कुएँ
लेखक अपने बचपन में किस वस्तु से अधिक मोह रखता था और क्यों?

लेखक को बचपन में बबूल के डंडे से बहुत अधिक मोह था। उसे वह डंडा रायफल से भी अधिक प्रिय था। उसका कारण था कि वह उसके द्वारा अनेक साँप मार चुका था। इसके अलावा उसने अनेक बार आमों के पेड़ों से इसी डंडे की सहायता से आम तोड़े थे लेखक अपने डंडे को गरुड़ की संज्ञा देता था। उसे अपना डंडा सजीव प्रतीत होता था।
210 Views

कुएँ वाली घटना सुनकर लेखक की माँ ने क्या प्रतिक्रिया की?

कुएँ वाली घटना सुनकर लेखक की माँ भयभीत हो गई। ममता के कारण उसकी आँखें आँसुओं से भर गई। उसने लेखक को अपनी गोद में बिठाकर अपने से सटा लिया। ऐसा करके वह अपने बेटे तथा स्वयं की सुरक्षा को अनुभव करना चाहती थी।
198 Views

Advertisement

लेखक की चिट्‌ठियाँ कुएँ में क्यों गिर गई?


लेखक के कुरते में जेबें नहीं थीं। इसलिए उसने वे चिट्‌ठियाँ अपनी टोपी के नीचे रख ली थीं। जब वह आदत के अनुसार टोपी उतारकर कुएँ में ढेला फेंकने लगा तो वे चिट्‌ठियाँ उड़कर कुएँ में जा गिरीं। इस प्रकार उसकी लापरवाही से वे चिट्‌ठियाँ कुएँ में गिर गईं।
254 Views

Advertisement
लेखक का छोटा भाई क्यों रोने लगा?

लेखक का भाई आठ वर्ष का था। उसका दिल कमजोर था। इसलिए चिट्‌ठियों के कुएँ में गिर जाने पर वह जोर-जोर से रोने लगा फिर जब उसका भाई कुएँ में चिट्‌ठियों के लिए उतरने लगा तो उसे बहुत डर लगा। कुएँ के अंदर साँप भी फुँफकार रहा था। इस कल्पना से वह भयभीत हो गया और रोने लगा।
358 Views

Advertisement