आपको यह अभ्यास कैसा लगा? क्या आपको इसमें आनंद आया? क्या यह बहुत मुश्किल था? क्या कुछ परेशानियाँ हुई? क्या डर भी लगा? क्या आपको लगता है की पाठ्यपुस्तक ने इस महत्वपूर्ण अभ्यास में आपकी मदद नहीं की? क्या आपको डर है कि आपकी परिभाषा गलत भी हो सकती है?
डॉक्टरों की अनुपस्थिति | राजनीतिक दलों का चंदा |
चुनौती:
|
चुनौती:
|
(i) डॉक्टरों की अनुपस्थिति: सरकार को यह अनिवार्य कर देना चाहिए कि डॉक्टर अपनी नियुक्ति के स्थानों पर ही रहकर कार्य करें दूसरा, उन्हें निजी प्रैक्टिस करने से रोकना चाहिए। नियुक्ति के समय ही उनके लिए नियम व शर्ते लागू कर देनी चाहिए। जिनका पालन करना उनके लिए अनिवार्य होना चाहिए। इन शर्तों व नियमों का उलंघन न करने पर उनकी सेवा समाप्त कर देनी चाहिए।
(ii) राजनीतिक दलों का चंदा: भारत में होने वाले चुनावों में धन की भूमिका पिछले कुछ वर्षों से बढ़ रही है। लोकतंत्र को और अधिक सफल बनाने के लिए इसे रोकना आवश्यक है। इसके लिए पहले तो प्रत्येक राजनितिक दल के वित्तीय लेखा-जोखा को सार्वजानिक कर देना चाहिए। दूसरा, चुनावों में होने वाले अनावश्यक खर्च को रोकना चाहिए व पैसे की भूमिका को कम कर देना चाहिए ताकि गरीब उम्मीदवार भी चुनाव लड़ सकते हैं।