व्याख्या करें कि जल किस प्रकार नवीकरण योग्य संसाधन है?
जल एक नवीकरणीय योग्य संसाधन है। प्रकृति में जल एक जलचक्र द्वारा हमेशा गतिमान रहता है, जो हमें उपलब्ध रहता है। उदाहरणस्वरुप जल का प्रयोग हम अपने घरों, उद्योगों आदि में करते हैं। फिर वह जल नाले-नालियों द्वारा किसी नदी तक पहुँचता है या पृथ्वी में रिस जाता है। नदियों में पहुँचने वाला जल अंततः समुद्र में जाकर गिरता है। वायुमंडल समुद्र में से आद्रता ग्रहण करता है जो बादल बनने में सहायक है। बादलो के कारण वर्षा होती है और इस प्रकार जल पुनः पृथ्वी पर वापस आता है और हमें उपलब्ध होता है।
जल दुर्लभता क्या है और इसके मुख्य कारण क्या है?
जल दुर्लभता का अर्थ है- जल की कमी। दूसरे शब्दों में जब किसी वस्तु की आपूर्ति माँग से कम हो तो वह वस्तु दुर्लभ हो जाती है। देश के कई क्षेत्रों में जल की बहुत कमी है।
जल की कमी के निम्नलिखित कारण हैं:
(i) किसी प्रदेश में अधिक जनसंख्या जल की कमी का प्रमुख कारण है। प्रत्येक व्यक्ति को पीने के लिए, भोजन के लिए, कपड़े धोने आदि के लिए पानी की आवश्यकता होती है।
(ii) प्रदेश में यदि कम वर्षा है तथा सुखा है तो जल की कमी होगी।
(iii) अति शोषण या अत्यधिक उपयोग जल की कमी का प्रमुख कारण है।
(iv) असमान जल भी जल के आभाव का ही कारण है।
निम्नलिखित में से कौन-सा वक्तव्य बहुउद्देशीय नदी परियोजनाओं के पक्ष में दिया गया तर्क नहीं है?
बहुउद्देशीय परियोजनाएँ उन क्षेत्रों में जल लती है जहाँ जल की कमी होती है।
बहुउद्देशीय परियोजनाओं से बृहत् स्तर पर विस्थापन होता है और आजीविका खत्म होती हैं।
बहुउद्देशीय परियोजनाओं से बृहत् स्तर पर विस्थापन होता है और आजीविका खत्म होती हैं।
C.
बहुउद्देशीय परियोजनाओं से बृहत् स्तर पर विस्थापन होता है और आजीविका खत्म होती हैं।
यहाँ कुछ गलत वक्तव्य दिए गए हैं। इसमें गलती पहचाने और दोबारा लिखें।
(क) शहरों की बढ़ती संख्या, उनकी विशालता और सघन जनसंख्या तथा शहरी जीवन शैली ने जल संसाधनों के सही उपयोग में मदद की है।
(ख) नदियों पर बाँध बनाने और उनको नियंत्रित करने से उनका प्राकृतिक बहाव और तलछट बहाव प्रभावित नहीं होता।
(ग) गुजरात में साबरमती बेसिन में सूखे के दौरान शहरी क्षेत्रों में अधिक जल आपूर्ति करने पर भी किसान नहीं भड़के।
(घ) आज राजस्थान में इंदिरा गांधी नहर से उपलब्ध पेयजल के बावजूद छत वर्षा जल संग्रहण लोकप्रिय हो रहा है।
(क) शहरों की बढ़ती जनसंख्या, उनकी विशालता और सघन जनसंख्या तथा शहरी जीवन शैली ने संसाधनों के अनावश्यक उपयोग तथा दुरुपयोग को बढ़ावा दिया है।
(ख) नदियों पर बांध बनाने और उनको नियंत्रित करने से उनका प्राकृतिक बहाव और तलघट बहाव प्रभावित होता है।
(ग) गुजरात में साबरमती बेसिन में सूखे के दौरान शहरी क्षेत्रों में अधिक जल आपूर्ति करने पर किसान भड़क उठे।
(घ) कथन सही है।
नीचे दी गई सूचना के आधार पर स्थितियों को 'जल की कमी से प्रभावित' या 'जल की कमी से अप्रभावित' में वर्गीकृत कीजिए:
(क) अधिक वार्षिक वर्षा वाले क्षेत्र।
(ख) अधिक वर्षा और अधिक जनसंख्या वाले क्षेत्र।
(ग) अधिक वर्षा वाले परंतु अत्यधिक प्रदूषित जल क्षेत्र।
(घ) कम वर्षा वाले तथा कम जनसंख्या वाले क्षेत्र।
जल की कमी से प्रभावित-
(ख) अधिक वर्षा और अधिक जनसंख्या वाले क्षेत्र।
(ग) अधिक वर्षा वाले परंतु अत्यधिक प्रदूषित जल क्षेत्र।
(घ) कम वर्षा वाले तथा कम जनसंख्या वाले क्षेत्र।
जल की कमी से अप्रभावित-
(क) अधिक वार्षिक वर्षा वाले क्षेत्र।