आवश्यकताओं के दोहरे संय�
Advertisement

आवश्यकताओं के दोहरे संयोग में छुपी समस्या को उजागर कीजिए। 


दोनों पक्ष एक दुसरे से वस्तुएं खरीदने और बेचने पर सहमति रखते हों, उसे आवश्यकताओं का दुहरा संयोग कहा जाता है।

243 Views

Advertisement

वस्तुओं तथा सेवाओं को एक स्थान से दूसरे स्थान पर लाने-ले जाने के लिए परिवहन के तीव्र एवं सक्षम साधन क्यों आवश्यक हैं? उदाहरणों सहित स्पष्ट कीजिए। 


परिवहन के तीव्र एवं सक्षम साधनों की आवश्यकता -
(i) हम अपने दैनिक जीवन में विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं का प्रयोग करते हैं। इनमें से कुछ हमारे आसपास उपलब्ध होती हैं; जबकि कुछ अन्य वस्तुओं की आवश्यकता दूसरे स्थानों से लाकर की जाती है।
(ii) वस्तुएं और सेवाएं मांग स्थल से आपूर्ति स्थल पर अपने आप नहीं पहुंच जाती। वस्तुओं तथा सेवाओं के आपूर्ति स्थानों से मांग स्थानों तक ले जाने हेतु परिवहन की आवश्यकता होती है।
(iii) परिवहन के माध्यम से वस्तुएं उपभोक्ता तक पहुँचती हैं।
(iv) किसी देश का विकास वस्तुओं और सेवाओं के उत्पादन के साथ-साथ उनके स्थानिक गतिशीलता पर निर्भर करता है।

139 Views

बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा अपनी उत्पादन इकाइयों को स्थापित करने के लिए, ध्यान में रखने योग्य किन्हीं तीन परिस्थितियों की परख कीजिए।


राष्ट्रीय कंपनियों द्वारा उत्पादन इकाइयों के स्थापित करने की परिस्थितियां -
(i) सरकारी अनुकूल नीति।
(ii) बाजार की निकटता का होना।
(iii) कम लागत पर कुशल और अकुशल श्रम की उपलब्धता।

137 Views

Advertisement