मानव विकास
Advertisement

मानव विकास का मूल उद्देश्य क्या है? मानव विकास के चार स्तम्भों का उदाहरण सहित वर्णन करो ।


विकास का मूल उद्देश्य ऐसी दशाओं को उत्पन्न करना है जिसमें लोग सार्थक जीवन व्यतीत कर सकते हैं।

मानव विकास के चार स्तंभ-

  1. समता - इसका आशय प्रत्येक व्यक्ति को उपलब्ध अवसरों के लिए समान पहुँच की व्यवस्था करना है।
  2. त्पादकता - उत्पादकता का अर्थ मानव श्रम उत्पादकता अथवा मानव कार्य केसंदर्भ में उत्पादकता है। लोगों में क्षमताओं का निर्माण करके ऐसी उत्पादकता में निरंतर वृद्धि की जानी चाहिए ।
  3. सतत पोषणीयता - सतत पोषणीय मानव विकास के लिए आवश्यक है कि प्रत्येक पीढ़ी को समान अवसर मिले।
  4. सशक्तीकरण - अपने विकल्प चुनने के लिए शक्ति प्राप्त करना । जैसी शक्ति बढ़ती हुई स्वतंत्रता और क्षमता से आती है। लोगों की सशक्त करने के लिए सुशासन एवं लोकोन्मुखी नीतियों की आवश्यकता होती है।


Advertisement

मानव विकास की परिभाषा लिखों । मानव विकास के विभिन्न उपगमों का वर्णन करों।


मानव विकास, स्वास्थ्य भौतिक पर्यावरण से लेकर आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक स्वतंत्रता तक सभी प्रकार के मानव विकल्पों को सम्मिलित करते हुए लोगों के विकल्पों में विस्तार और उनके शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं तथा सशक्तीकरण के अवसरों में वृद्धि की प्रक्रिया है।

मानव विकास के उपागम-

  1. आय उपागम - आय का स्तर किसी व्याक्ति द्वारा भोगी जा रही स्वतंत्रता के स्तर को परिलक्षित करता है। आय का स्तर ऊँचा होने पर, मानव विकास का स्तर भी ऊँचा होगा ।
  2. कल्याण उपागम - यह उपागम शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा और सुख - साधनों पर उच्चतर सरकारी व्यय का तर्क देता है। सरकार कल्याण पर अधिकतम व्यय करके मानव विकास के स्तरों में वृद्धि करने के लिए जिम्मेदार है।
  3. आधारभूत-आवश्यकता उपागम - मूलभूत आवश्यकताओं की व्यवस्था पर जोर दिया गया है। इसमें छ: न्यूनतम आवश्यकताओ - स्वास्थ्य, शिक्षा, भोजन, जलापूर्ति, स्वच्छता और आवास की पहचान की गई थी ।
  4. क्षमता उपागम - संसाधनो तक पहुँच के क्षेत्रों में मानव क्षमताओं का निर्माण बढ़ते मानव विकास की कुंजी है।


उच्च मानव विकास सूचकांक वाले चार देशों के नाम लिखों । उच्च मानव विकास के लिए उत्तरदायी तीन कारण लिखो ।


उच्च सूचकांक वाले देश

  • नार्वे
  • आईसलैंड
  • आस्ट्रेलिया
  • लक्जेमबर्ग

उच्च सूचकांक-कारण

  • सुशासन में उच्चतर निवेश
  • सामाजिक खंड में बहुत अधिक निवेश
  • राजनैतिक उपद्रव और अस्थिरता से स्वतंत्र


निम्न मानव विकास सूचकांक वाले चार देशों के नाम लिखो । निम्न सूचकांक के लिए उत्तरदायी तीन कारण लिखो।


निम्न सूचकांक वाले देश

  • नाइजीरिया
  • सिथेरा लियोन
  • बुरकिनो फासो
  • माली

निम्न सूचकांक - कारण

  • राजनीतिक उपद्रव
  • सामाजिक अस्थिरता (गृहयुद्ध)
  • अकाल
  • बीमारियों


महबूब - उल - हक और अमर्त्य सेन द्वारा दिए गए विकास के वैकल्पिक दृष्टिकोण की विस्तार से चर्चा कीजिए।


अनेक दर्शकों तक किसी देश के विकास के स्तर को केवल आर्थिक वृद्धि के संदर्भ में मापा जाता था

  • किसी देश में लोग जीवन की गुणवत्ता का जो आनंद लेते हैं, उन्हें जो अवसर उपलब्ध है और जिन स्वतंत्रताओं का वे भोग करते है विकास का महत्वपूर्ण पक्ष है और इस संबंध में महबूब - उल - हक और अमर्त्य सेन का कार्य महत्वपूर्ण है।
  • महबूब - उल - हक के अनुसार विकास का संबंध लोगों के विकल्पों में बढ़ोतरी से है ताकि वे आत्मसम्मान के साथ दीर्घ और स्वस्थ जीवन जी सकें। मानव विकास का मूल्य उद्देश्य ऐसी दशाओं को उत्पन्न करना है जिनमे लोग सार्थक जीवन व्यतीत कर सकते हैं।
  • अमर्त्य सेन ने विकास का मुख्य ध्येय स्वतंत्रता में वृद्धि अथवा परंतत्रता में कमी के रूप में देखा ।
  • इन अर्थशास्त्रियों का कार्य मील का पत्थर है जो लोगों को विकास पर होने वाली किसी भी चर्चा के केंद्र में लाने में सफल हुए हैं।


Advertisement