‘गिल्लू गिलहरी का ही संक्षिप्त रूप है। महादेवी ने उसे कोई व्यक्तिवाचक नया नाम देने की बजाय उसके जातिवाचक नाम ‘गिलहरी’ से पुकारना ही ठीक समझा। इसलिए उससे उसे प्यार से ‘गिल्लू कह दिया।
777 Views
Advertisement
भूख लगने पर गिल्लू किस तरह संकेत देता था? उसे भोजन कैसे मिलता था?
गिल्लू को जब भूख लगती थी तो वह चिकचिक की आवाज करने लगता था। महादेवी इस आवाज को समझ लेती थी। तब वह उसके लिए काजू तथा अन्य खाद्य पदार्थ भेज देती थी।
287 Views
गिल्लू महादेवी को चौंकाने के लिए क्या करता था?
गिल्लू महादेवी को चौंकाने के लिए छिप जाया करता था। वह कभी फूलदान के फूलों में छिप जाता था, कभी परदे की चुन्नट में छिप जाता था तो कभी सोनजूही की पत्तियों में बैठ जाता था।
241 Views
गिल्लू भोजन किस प्रकार करता था?
पहले गिल्लू महादेवी की थाली में बैठ जाया करता था बाद में महादेवी ने उसे थाली के पास बैठना सिखाया। अत: अब वह एक-एक चावल बड़ी कुशलता से उठाता था और बड़ी सफाई से खाता था। काजू उसका प्रिय भोजन था।