वो कौन से का
Advertisement

वो कौन से कारक है जो भारत में स्त्रियों को ग्रामीण क्षेत्रों से नगरीय क्षेत्रों की और प्रवास को हतोत्साहित करते हैं।


  1. ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि क्रियाओं में स्त्रियों की उच्च सहभागिता ।
  2. आवास की कभी ।
  3. नगरीय क्षेत्रों में रहन सहन की उच्च लागत ।
  4. रोज़गार के अवसरों की कभी ।
  5. नगरों में सुरक्षा की कभी ।
  6. सामाजिक बाधाएँ।

Advertisement

''जनसंख्या पिरामिड़ की आकृति जनसंख्या की विशेषताओं को परिलक्षित करती है'' उपयुक्त उदाहरण सहित इस कथन की व्यारव्या कीजिए ।


  1. जनसंख्या की आयु लिंग संरचना दर्शायी जाती है।
  2. प्रत्येक आयु वर्ग में बायाँ भाग पुरूषों का प्रतिशत तथा दाया भाग स्त्रियों का प्रतिशत दर्शाता है।
  3. त्रिभुजाकार पिरामिड विस्तारित होती जनसंख्या को दर्शाता है।
  4. घण्टी के आकार का पिरामिड स्थिर जनसंख्या को दर्शाता है।
  5. जापान के पिरामिड का संकीर्ण आधार और शुंडाकार शीर्ष निम्न जन्म और मृत्यु दरों को दर्शाता है।

विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में नगरीकरण की प्रक्रिया किस प्रकार नगरों और ग्रामीण जनसंरव्या के आकार में भिन्नता और असंतुलन लाती है।


पश्चिमी देशों की स्थिति

  • पश्चिमी देशों में ग्रामीण क्षेत्रों में स्त्रियों की अपेक्षा पुरूषों की संख्या अधिक है जबकि नगरीय क्षेत्रों में स्त्रियों की संख्या पुरूषों की अपेक्षा अधिक है।
  • नगरीय क्षेत्रों में रोज़गार के अवसरों की अधिक सम्भावनाओं के कारण यू. एस. ए., कनाडा जैसे देशों में ग्रामीण क्षेत्रों से महिलाओं का आगमन, नगरों में महिलाओं की अधिक संख्या का कारण है।

एशियाई देशों की स्थिति

  • कृषि भी इन विकसित देशों में अत्याधिक मशीनीकृत है।
  • एशिया के नगरीय क्षेत्रों में पुरूष प्रधान प्रवास के कारण लिंगानुपात भी पुरुषों के अनुकूल है।
  • इन विकासशील देशों में महिलाओं की कृषि में सहभागिता अधिक है।
  • आवास की कमी, उच्च मूल्य रहन सहन, व्यवसाय के कम अवसर, सुरक्षा की कमी नगरों में महिलाओं के प्रवास को हतोत्साहित करती है।


संसार में किस देश में सर्वाधिक लिंगानुपात है?


लाटविया, 1187 महिलाएं प्रति 1000 पुरुष।


संसार में किस देश में न्यूनतम लिंगानुपात है?


सयुंक्त अरब अमीरात, 468 महिलाएँ प्रति 1000 पुरुष।


Advertisement