निम्नलिखित में से कौन-सा एक जोड़ा सही मेल खाता है?
स्वचालित वाहन उद्योग .. लॉस एंजिल्स
पोत निर्माण उद्योग .. लूसाका
वायुयान निर्माण उद्योग .. फलोरेंस
लौह-इस्पात उद्योग .. पिट्सबर्ग
D.
लौह-इस्पात उद्योग .. पिट्सबर्ग
निम्नलिखित में से कौन-सी एक अर्थव्यवस्था में उत्पादन का स्वामित्व व्यक्तिगत होता है?
पूँजीवाद
मिश्रित
समाजवाद
कोई भी नहीं
A.
पूँजीवाद
निम्नलिखित में से कौन-सा एक प्रकार का उद्योग अन्य उद्योगों के लिए कच्चेमाल का उत्पादन करता है?
कुटीर उद्योग
छोटे पैमाने के उद्योग
आधारभूत उद्योग
स्वच्छंद उद्योग
C.
आधारभूत उद्योग
उच्च प्रौद्योगिकी उद्योग के बारे में टिप्पणी लिखिए।
निर्माण क्रियाओं में उच्च प्रौद्योगिकी नवीनतम पीढ़ी है। इसमें उन्नत वैज्ञानिक एवं इंजीनियरिंग उत्पादकों का निर्माण गहन शोध एवं विकास के प्रयोग द्वारा किया जाता है। उच्च प्रौद्योगिकी उद्योग में यंत्रमानव, कंप्यूटर आधारित डिजाइन तथा निर्माण, धातु पिघलाने एवं शोधन के इलैक्ट्रोनिक नियंत्रण एवं नए रासायनिक व औषधीय उत्पाद प्रमुख स्थान रखते हैं।
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्य है?
हुगली के सहारे जूट के कारखाने सस्ती जल यातायात की सुविधा के कारण स्थापित हुए ।
चीनी, सूती वस्त्र एवं वनस्पति तेल उद्योग स्वच्छंद उद्योग हैं।
खनिज तेल एवं जलवियुत शक्ति के विकास ने उद्योगों की अवस्थिति कारक के रूप में कोयला शक्ति के महत्त्व को कम किया है।
पत्तन नगरों ने भारत में उद्योगों को आकर्षित किया है।
B.
चीनी, सूती वस्त्र एवं वनस्पति तेल उद्योग स्वच्छंद उद्योग हैं।